‘दृश्यम’ के निर्देशक निशिकांत कामत का निधन, अजय देवगन ने जताया दुख
फिल्म ‘दृश्यम’ के डायरेक्टर निशिकांत कामत (Nishikant Kamat) का सोमवार को हैदराबाद के एक अस्पताल में 4:24 बजे निधन हो गया। 50 साल के फिल्ममेकर कामत लिवर सिरोसिस से जुड़ी समस्या से जूझ रहे थे। इसके अलावा उन्हें कई तरह के इंफेक्शन्स थे। दो साल से वह इस परेशानी से जूझ रहे थे। वेंटिलेटर पर रहते हुए उन्होंने दम तोड़ा।
Nishikant Kamat के निधन पर अजय देवगन ने किया शोक व्यक्त
निशिकांत कामत (Nishikant Kamat) के निधन पर अजय देवगन ने शोक व्यक्त किया है। अजय ने उनके डायरेक्शन में दृश्यम फिल्म में काम किया था।
My equation with Nishikant was not just about Drishyam, a film which he directed with Tabu and me. It was an association that I cherished. He was bright; ever-smiling. He has gone too soon.
RIP Nishikant 🙏— Ajay Devgn (@ajaydevgn) August 17, 2020
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान ने न्यूज को कन्फर्म करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा कि निशिकांत कामत के निधन से दुखी हूं। 12 साल पहले मैंने उनके साथ काम किया था, पहली फिल्म ‘मुंबई मेरी जान’ में। वह एक ऐसा एक्सपीरियंस था, जिसे मैं कभी भूल नहीं पाऊंगी। परिवार और उनके चाहने वालों को संवेदनाएं।
निशिकांत सिर्फ डायरेक्शन ही नहीं बल्कि एक्टिंग में भी अपने हुनर का जलवा दिखा चुके हैं। उन्होंने कई मराठी और बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया है। निशिकांत ने बतौर निर्देशक अपनी शुरुआत मराठी फिल्मों से की। उनके निर्देशन की पहली फिल्म ‘डोंबिवली फास्ट’ है। साल 2005 में रिलीज हुई यह फिल्म हिट थी।
ये भी पढ़ें: दुनियाभर में ये 13 पावन और अद्भुत शिव धाम हैं कल्याणकारी
देश-दुनिया की सभी ताजा ख़बरों के लिए लिंक पर क्लिक कर यहाँ भी जुड़ सकते हैं..